होटल में झगड़े संबंधी आरोपों से मंत्री का इंकार
सिंघल ने आईएएनएस से कहा, "मैं नहीं जानता कि इस पूरे मामले में मेरा नाम क्यों घसीटा गया। अगर दिल्ली सरकार के कुछ अधिकारी कुछ जांच के लिए होटल गए तो इसके लिए मुझे क्यों दोष दिया जा रहा है?"
उन्होंने कहा कि वह बुधवार को या हाल में मौर्या शेरेटन होटल में नहीं गए। मीडिया रिपोटरें में कहा गया है कि जब होटल के सुरक्षाकर्मी उनकी कार की जांच करने के लिए जोर दे रहे तो उनकी सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई।
सिंघल ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस बारे में उनसे फोन पर पूछताछ की।
जब आईएएनएस ने होटल से संपर्क किया तो वहां के प्रशासन ने इस घटना के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications