घायल ब्रिटिश सांसद की हालत में सुधार
शुक्रवार को पूर्वी लंदन में एक बैठक के दौरान, 21 वर्षीय बेरोजगार मुस्लिम महिला रोशनआरा चौधरी ने टिम्स पर चाकू से दो बार हमले किए थे। रोशनआरा को गिरफ्तार कर लिया गया था उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अस्पताल के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि 54 वर्षीय टिम्स का शनिवार रात को रॉयल लंदन अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था, उन्हें अगले कुछ दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
मुस्लिम पोशाक पहने हुए महिला रोशनआरा ने जब सांसद पर दो बार हमला किया तो एक युवक एन्ड्रयू बैजले ने उसका चाकू पकड़ लिया। इस दौरान उसे हाथ पर गहरी चोटें आईं।
स्कॉटलैंड पुलिस ने बताया कि महिला के पास दो चाकू थे एक जिसका हमले के लिए उसने इस्तेमाल किया दूसरा उसने कपड़ों में छुपाकर रखा था।
टिम्स पर हमले से ब्रिटेन का मुस्लिम समाज काफी चिंतित है। न्यूहम के उदारवादी संगठन मिनहाज-उल-कुरान के प्रवक्ता शाहिद मुर्शलीन ने कहा, "हम सदमे में हैं, और टिम्स पर हुए इस हमले से दुखी हैं, टिम्स अपने क्षेत्र के मुस्लिमों के हमेशा मित्र रहे हैं।"
टिम्स पिछले सप्ताह हुए चुनाव में ईस्ट हेम क्षेत्र से दोबारा सांसद चुने गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications