चेतावनी के बाद उत्तर कोरियाई नावें वापस लौटीं
समाचार एजेंसी डीपीए ने नौसेना अधिकारियों के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार रात को 10.13 बजे पीला सागर में एक उत्तर कोरियाई नाव उत्तरी सीमा रेखा (एनएलएल) को पार कर दक्षिण कोरिया के जल सीमा में पहुंच गई थी।
ऐसा कहा जा रहा है कि दक्षिण कोरिया की नौसेना की चेतावनी के तकरीबन 30 मिनट बाद यह नाव वापस लौट गई।
इसके बाद एक घंटे के भीतर ही एक अन्य उत्तर कोरियाई पेट्रोल नाव दक्षिण कोरिया की सीमा में दो किलोमीटर अंदर तक चली गई। दक्षिण कोरिया की नौसेना ने दो चक्र गोलियां चलाकर उन्हें चेतावनी दी। इसके बाद दूसरी नाव भी वापस लौट गई।
अधिकारियों ने बताया कि 26 मार्च को पश्चिमी समुद्री सीमा के समीप दक्षिण कोरियाई युद्ध पोत के डूबने के बाद यह पहली दफा है कि उत्तर कोरियाई नावों ने एनएलएल का उल्लंघन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications