गाजा पट्टी में कारों की कीमत दोगुनी
गाजा पट्टी के शहर रफाह में 32 वर्षीय मोहम्मद सलाह कहते हैं कि यहां आपको हर तरह की नए से नए मॉडल की कार मिल सकती है लेकिन इसके लिए आपको दोगुना दाम चुकाना पड़ेगा। वे बताते हैं कि मिस्र से लगी सीमा से कारों को टुकड़ों में बांटकर तस्करी के जरिए लाया जाता है और फिर इसे ऊंची कीमत पर बेचा जाता है।
उन्होंने कहा, "मैनें अपनी कार को टुकड़ों में खरीदा और अब में इसे चला रहा हूं।"
जनू 2007 में गाजा की सत्ता इस्लामिक कट्टरवादियों के हाथों में पहुंचने के बाद इजराइल ने इसे दुश्मन क्षेत्र घोषित करके आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके चलते यहां कारों के दाम 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं, कई मामलों में यह बढ़ोतरी 100 फीसदी हुई है।
होंडा सिविक का 2000 मॉडल यहां 2007 से पहले 11,000 डॉलर में मिलता था लेकिन अब इसकी कीमत 22,000 डॉलर है।
कार शोरूम तलातिनी स्ट्रीट के मालिक महर अल-ओक्का का कहना है कि टोयोटा की लैंड क्रूजर यहां 1 लाख 20 हजार डॉलर में मिलती है, जबकि बाहर इसकी कीमत सिर्फ 58,000 डॉलर है।
वे कहते हैं कि कारों की कीमत जितनी ज्यादा गाजा पट्टी में है उतनी दुनिया में और कहीं नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications