अप्रैल में एयर इंडिया के यात्रियों की संख्या बढ़ी
रविवार को एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि मई के पहले 15 दिनों में पिछले साल के इन्ही दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या 16.7 फीसदी बढ़ी है। इन दिनों में दुनिया का हवाई परिवहन ज्वालामुखी की राख के चलते बुरी तरह प्रभावित रहा था।
अप्रैल महीने के दौरान यात्रियों की दैनिक औसत संख्या 44,000 रही जबकि अप्रैल 2009 में यह संख्या 36,750 रही थी।
एक ओर जहां घरेलू हवाई यातायात में विकास की दर जनवरी-अप्रैल 2010 के दौरान 22 फीसदी रही वहीं एयर इंडिया में यह 26 फीसदी रही है।
पिछले महीने हुई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद एयर इंडिया में घरेलू यात्रियों की संख्या कुल एयर इंडिया यात्रियों की संख्या का 18 फीसदी हो गई है।
इसके अलावा एयर इंडिया में यात्रियों की शिकायतों की संख्या में भी कमी आई है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशक की मासिक रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया के खिलाफ यात्रियों की शिकायतें प्रति 10,000 यात्रियों में केवल 0.6 यात्री रही है। जबकि पूरे उड्डयन उद्योग में यह औसत 3.5 फीसदी है।
एयर इंडिया की उड़नों के रद्द होने की दर 1.9 फीसदी रही जबकि उद्योग में यह दर 2.5 फीसदी रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications