मादक पदार्थ रखने के आरोप में 2 विदेशी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में एक महिला सहित दो विदेशियों को 1.7 किलोग्राम कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बजार में इनकी कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार फिलीपींस की लाया इमीलीन मननकीला को शनिवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया।
'नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो' (एनसीबी) के अधिकारियों के मुताबिक मननकीला ने अपने बैग में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ छुपा रखे थे।
अधिकारी ने बताया कि मननकीला ने अपने नाइजीरियाई सहयोगी चोका के बारे में खुलासा किया। बाद में उसे पश्चिमी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications