अलकायदा से जुड़े 100 संगठनों पर प्रतिबंध की तैयारी
इन संगठनों की तैयार की गई नई सूची में शामिल प्रमुख संगठनों में इंडोनेशिया का जेमाह इस्लामिया, इस्लामिक लीबिया का जिहाद ग्रुप, मोरक्को का इस्लामिक कम्बैटैंट ग्रुप, इज्पिटियन इस्लामिक जिहाद, इंटरनेशनल इस्लामिक रिलीफ ऑर्गनाइजेशन, फिलीपीन्स का अबु सैयाफ समूह और इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उज्बेकिस्तान हैं।
कहा गया है कि ये समूह अलकायदा के वैश्विक आतंकी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और संयुक्त राष्ट्र द्वारा संयुक्त राष्ट्र प्रीवेंशन एंड सप्रेसन ऑफ टेररिज्म (इम्प्लीमेंटेशन ऑफ सिक्युरिटी काउंसिल रिसोल्यूशन) आर्डर, 2007 के तहत प्रतिबंधित किए गए हैं।
भारतीय जांच एजेंसियां उनकी गतिविधियों की जांच तो कर रही हैं, लेकिन देश में उन्हें औपचारिक तौर पर प्रतिबंधित नहीं किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि इस तरह के संगठन भारत में सक्रिय हैं या सक्रिय होने की योजना बना रहे हैं। लेकिन उन्हें प्रतिबंधित करने के कदम को उस सूरत में किसी कानूनी पेंच से बचने के रूप में देखा जा रहा है, जब इन संगठनों से जुड़ा कोई व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया हो।
अधिकारिक ने कहा कि प्रतिबंधित संगठनों की नई सूची को गृह मंत्री पी.चिदंबरम द्वारा मंजूर कर दिए जाने के बाद जल्द ही अधिकृत कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications