अस्पताल की छत से गिरकर मरीज की मौत
चण्डीगढ़, 16 मई (आईएएनएस)। चण्डीगढ़ के स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती 45 वर्षीय एक व्यक्ति की रविवार को पांचवी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कृष्ण लाल पिछले हफ्ते उत्तराखण्ड के नैनीताल से इलाज कराने के लिए पीजीआईएमईआर आए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "प्रारंभिक जांच से लगता है कि लाल नेहरु ब्लॉक के पांचवीं मंजिल से फिसलकर गिर गए होंगे, हालांकि हमारी छानबीन जारी है और इस मामले के अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यह आत्महत्या है या हादसा।"
लाल की पत्नी ने बताया कि इसके पहले भी वह कई बार इलाज के लिए यहां आ चुके थे।
लाल के एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बीमारी को लेकर पिछले कई दिनों से काफी तनाव में थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications