मायापुरी को विकिरण मुक्त करने का काम शुरू (लीड-1)
इलाके में विकिरण स्तर के काफी ऊंचा बने रहने की खबरों के बाद दल ने मायापुरी का दौरा किया। विशेषज्ञों ने शनिवार को मायापुरी के उन कबाड़ डीलरों से मुलाकात की, जहां सबसे पहले विकिरण का मामला सामने आया था।
पर्यावरण संस्था ग्रीनपीस के एक प्रवक्ता ने कहा कि दल ने इलाके को विकिरण मुक्त करने का काम रविवार दोपहर शुरू किया।
ग्रीनपीस ने शुक्रवार को कहा था कि पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में अत्यधिक विकिरण का खतरा अभी तक बना हुआ है और यह इलाका 'इंसानों के लिए सुरक्षित नहीं है'।
ग्रीनपीस ने कहा था कि मायापुरी में छह ऐसे इलाके हैं, जहां विकिरण का खतरा अभी भी बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने रेडियोधर्मी विकिरण की चपेट में आए आठ लोगों में से एक की मौत हो चुकी है। छह लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मायापुरी में यह विकिरण कोबाल्ट 60 की वजह से हुआ था, जिसे दो माह पूर्व नीलामी के जरिए दिल्ली विश्वविद्यालय से खरीदा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications