भारत बना यूएई का सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी

अबू धाबी, 16 मई (आईएएनएस)। भारत अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी बन गया है। पिछले साल यूएई ने 63 अरब एईडी (17 अरब डॉलर) का गैर तेल व्यापार किया। इसमें भारत की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है।

यूएई की केंद्रीय सीमा शुल्क अथॉरिटी के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2009 से मार्च 2010 के बीच यूएई का कुल गैर तेल व्यापार 63 अरब एईडी रहा जो कि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 18 फीसदी ज्यादा है। इसमें से 40 अरब एईडी का आयात, 6.8 अरब एईडी का निर्यात और 15.4 अरब एईडी का पुन: निर्यात हुआ है।

भारत, चीन, अमेरिका, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन और इटली यूएई के बड़े व्यापारिक सहयोगी हैं। भारत यूएई के उत्पादों का सबसे बड़ा आयातक और सबसे बड़ा आयातक देश है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+