नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 11 घायल
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर उस समय भगदड़ मच गई जब बिहार को जाने वाली एक रेलगाड़ी की प्लेटफार्म संख्या अचानक बदल दी गई। इस भगदड़ में अभी तक 11 लोगों के घायल होने की खबर है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दोपहर लगभग ढाई बजे के आसपास प्लेटफार्म संख्या 12 और 13 पर भगदड़ मच गई। बिहार जाने वाली एक रेलगाड़ी किस प्लेटफार्म पर आएगी, इसे लेकर हुए भ्रम के चलते यह हादसा हुआ।"
उन्होंने कहा, "सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications