बुद्धदेब की वार्ता की अपील
बीरभूम जिले के ननुर में शनिवार को तीन राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या को 'बहुत खराब' बताते हुए भट्टाचार्य ने मीडियाकर्मियों से कहा कि प्रशासन हिंसा रोकने के लिए कड़ा प्रयास कर रहा है।
राज्य में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा का दावा है कि पिछले एक वर्ष के दौरान नक्सलियों ने उसके 210 कार्यकर्ताओं की हत्या की है, वहीं विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि इस दौरान हिंसा में उसके 150 कार्यकर्ता मारे गए।
भट्टाचार्य ने कहा, "हम कड़ा प्रयास कर रहे हैं कि ऐसी चीजें न हों। प्रशासन को ऐसी घटनाओं के रोकने के बारे में स्पष्ट निर्देश हैं। परंतु समस्या यह है कि ऐसी चीजों को केवल प्रशासनिक कार्रवाई से ही नहीं रोका जा सकता।"
उन्होंने कुछ जिलों में हो रही ऐसी वारदातों को रोकने का रास्ता खोजने के लिए विपक्षी दलों से वार्ता के लिए आने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी दल प्रशासन के साथ सहयोग नहीं करना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल प्रशासन और पुलिस को कमजोर करने का प्रयास कर रही है लेकिन वह सतर्क हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications