चीन में हो रहे हैं फर्जी तलाक
अचल संपत्ति की कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए चीन की सरकार ने हाल ही में परिवारों के दूसरा घर खरीदने पर रोक लगा दी है।
मंत्रिमंडल ने अप्रैल में बैंकों को आदेश दिया था कि वे दूसरा घर खरीदने वाले दंपतियों से मकान की कीमत का 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान लें और कर्ज पर ब्याज की दर मानक दर से 1.1 गुना कर दें। पहले अग्रिम भुगतान की दर 40 प्रतिशत थी।
कई दंपति अब सरकार की नीति को चालाकी से अप्रभावी बनाने के लिए फर्जी तलाक लेने पर विचार कर रहे हैं।
नई नीति के तहत पहले आवास के लिए अग्रिम भुगतान की दर कीमत का 30 प्रतिशत है।
एक वकील फेंग कुम ने कहा कि फर्जी तलाक अपने आप में कोई अपराध नहीं है लेकिन लोगों को इसके संभावित खतरों के बारे में भी सजग रहना चाहिए। यदि पति या पत्नी का इरादा बदल गया और उसने फिर विवाह से इंकार कर दिया तो? यह एक बहुत बड़ा झटका होगा।
कुम ने कहा कि कानून की नजर में फर्जी तलाक की कोई अवधारणा नहीं है और एक बार तलाक होने के बाद तलाक समझौते के अनुसार संपत्ति का बंटवारा कानूनी तौर पर बाध्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications