मलेशिया में भारतीय मूल के सांसद को धमकी
समाचार पत्र स्टार ऑनलाइन के अनुसार सांसद एस.माणिकवासगम ने बताया कि सुबह उनके आवास के बाहर खड़ी कारों के पास लाल रंग से भरे दो थैले मिले। उसके साथ एक एक कागज पाया गया जिस पर लिखा था कि बालू खनन मुद्दे में मत शामिल हो। तुम मारे जाओगे।
विपक्षी केदालन पकयत पार्टी से जुड़े माणिकवासगम सेलांगोर राज्य की कपार सीट से सांसद हैं। उन्होंने सेलांगर सरकार की एक बालू खनन कंपनी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
माणिकवासगम ने कहा कि इस घटना के पहले भी उनको फोन पर धमकियां मिल चुकी हैं और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मलेशिया में करीब 17 लाख भारतीय मूल के लोग हैं। ब्रिटिश शासन के दौरान ये लोग वहां गए। मलेशिया की 2.8 करोड़ की आबादी में भारतीय मूल के लोग सात प्रतिशत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications