नक्सलियों ने सरपंच सहित 6 को मार डाला (लीड-1)

रायपुर, 16 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को नक्सलियों ने गांव के मुखिया सहित छह लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने आईएएनएस से बताया कि राजनांदगांव जिले में उचापुर गांव के मानपुर वन क्षेत्र से ग्रामीणों ने सुबह ये छह शव बरामद किये।

पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए इस हफ्ते की शुरुआत में नक्सलियों ने एक गांव के 36 वर्षीय सरपंच भीलसाई मंदवई के साथ अन्य पांच लोगों को अगवा कर लिया था। बाद में सभी की गला रेत कर हत्या कर दी गई।

नक्सलियों द्वारा नागरिकों को निशाना बनाने की ताजा घटना से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की सीमा से सटे राजनांदगांव जिले के लोग दहशत में हैं।

जिले में नक्सल विरोधी अभियान के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं, हालांकि उचानपुर और तारेगांव के घने जंगलों तक सुरक्षा बल अभी पहुंच नहीं पा रहे हैं। इस इलाके में नक्सली घात लगाकर हमला करते हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,"हम महाराष्ट्र सीमा से लगे इलाके में जाने में सतर्कता बरत रहे हैं। नक्सलियों ने इसी इलाके में पिछले साल जुलाई में पुलिस के एक काफिले पर हमला किया था जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक बी. के. चौबे सहित 29 पुलिकर्मियों की मौत हो गई थी।"

उल्लेखनीय है कि गत छह अप्रैल को राज्य के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में सुरक्षा बलों के 76 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद नक्सलियों ने आठ मई को बिजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन पर हमला किया था। इसमें आठ जवान शहीद हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+