मेघालय का शीर्ष आतंकवादी सिलिगुड़ी में गिरफ्तार
पश्चिमी गारो हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक डॉल्टन पी.मराक ने आईएएनएस से कहा, "जीएनएलए के खिलाफ अभियान में नोवेंबर्थ का पकड़ा जाना एक उपलब्धि है।"
आतंकवादी सरगना की महिला मित्र लग्जमरी संगमा को भी गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों कोलकाता जाने के लिए एक रेलगाड़ी में सवार होने वाले थे।
मेघालय सरकार द्वारा नकद इनामों की घोषणा के बाद नोवेंबर्थ तीसरा बड़ा आतंकवादी है जो पुलिस के शिकंजे में फंसा है।
पुलिस के विशेष दस्ते ने 30 अप्रैल को बोलचुगरे गांव में नोवेंबर्थ को पकड़ने के लिए छापा मारा था लेकिन वह बच निकलने में सफल रहा। इसके बाद से ही वह एक विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था।
नोवेंबर्थ ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-इसाक-मुइवा गुट, युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम और नेशनल डेमोक्रेटिक फंट्र ऑफ बोडोलैंड जैसे आतंकवादी संगठनों से भी जीएनएलए के संबंधों को स्वीकार किया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "नोवेंबर्थ ने बताया कि हथियारों की आपूर्ति और छापामार प्रशिक्षण के लिए इन आतंकवादी संगठनों के नेताओं के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications