गडकरी के खिलाफ राजद का राज्यव्यापी प्रदर्शन 18 को

यह फैसला शुक्रवार शाम राजद की एक बैठक में लिया गया। फैसले के मुताबिक 18 मई को प्रदेश के हर जिले में विरोध प्रदर्शन होंगे। राजद के प्रधान महासचिव रामकृपाल यादव ने बैठक के बाद बताया कि 18 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर राजद कार्यकर्ता धरना देंगे। इसके बाद इस मुद्दे पर अगले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
क्लिक करें- देश-दुनिया की ताज़ा समाचार | सिनेमा से जुड़ी चटपटी गपशप व खबरें
यादव ने बताया कि बैठक में राज्य में भ्रष्टाचार तथा महंगाई के खिलाफ भी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। फिलहाल आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस आंदोलन का नेतृत्व लालू यादव खुद करेंगे।
गौरतलब है कि नितिन गडकरी ने बुधवार को चण्डीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव व समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की तुलना कुत्ते से की थी, जिसे पर दोनों पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ भड़क गए हैं। हालांकि गडकरी ने अपनी अभद्र टिप्पणी पर माफी मांग ली है। इस पर पटना में राजद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications