माधुरी गुप्ता की न्यायिक हिरासत बढ़ी
नई
दिल्ली। स्थानीय अदालत ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय राजनयिक माधुरी गुप्ता की न्यायिक हिरासत की अवधि शनिवार को 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। id="toptextpromo"> id='top-searched-articles'>मुख्य
महानगरीय दंडाधिकारी कावेरी बावेजा ने शनिवार को जेल प्रशासन से कहा कि वह 53 वर्षीया माधुरी को 29 मई को अदालत में पेश करे। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में सचिव माधुरी को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।दिल्ली की रहने वाली माधुरी को पहले पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया था और फिर 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया।











Click it and Unblock the Notifications