जेसिका वाटसन 'वेल डन' : रड
कैनबरा, 15 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रड ने समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाकर लौटी अपने मुल्क की 17 वर्षीय बाला जेसिका वाटसन को बधाई दी है।
जेसिका नौका पर पूरे सात महीनों तक समुद्र के रास्ते दुनिया के चारों ओर घूमती रहीं। इस दौरान वह अकेली थीं। वह शनिवार को सिडनी पहुंची। नौकायन के जरिए अकेले पूरी दुनिया चक्कर लगाने वाली वह सबसे उम्र की शख्स बन गई हैं।
प्रधानमंत्री रड ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर के जरिए जेसिका की कामयाबी पर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "जेसिका वाटसन ने विश्व रिकार्ड कायम कर दिया है। बहुत बढ़िया। मैं उनसे अब तक नहीं मिला हूं लेकिन उनकी प्रतिभा सराहनीय है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications