दिल्ली में अपराध नियंत्रण में : पुलिस प्रमुख
डडवाल ने संवाददाताओं से कहा, "दिल्ली में अपराध नियंत्रण में है। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस के पास खास योजनाएं हैं।"
डडवाल ने कहा कि खेलों की सुरक्षा पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी और पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहेगी।
खेलों के पहले शहर में अपराध के बढ़ते ग्राफ के बारे में पूछे जाने पर डडवाल ने कहा कि किसी बड़े आयोजन से पहले इस तरह की घटनाएं विदेशों में भी होती हैं।
डडवाल ने कहा, "हमारे कान और आंख सही तरीके से काम कर रहे हैं। हमें स्थलों की सुरक्षा करने में जनता और बाजार संघों से सहयोग मिल रहा है।"
डडवाल ने यह भी कहा कि पुलिस लापता बच्चों का पता लगाने के लिए कठिन परिश्रम कर रही है और दिल्ली उच्च न्यायालय में इस मामले पर जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications