स्थायी विकास के लिए सहायक वातावरण की जरूरत : आनंद शर्मा
'वैश्विक आर्थिक मंदी के मद्देनजर भारतीय औद्योगिक उत्पादन और विनिर्माण क्षेत्र का निष्पादन' विषय शर्मा ने सदस्यों से कहा कि ऐसे समय में विनिर्माण क्षेत्र की भरपाई होना काफी उत्साहवर्धक है, क्योंकि इससे न केवल सकल घरेलू उत्पाद की तीव्र वृद्धि दर का ठोस परिदृश्य तैयार हुआ है बल्कि इसने हमें विश्व स्तर पर आर्थिक संकट से उबरने वालों में अग्रणी स्थान दिया है ।
वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया। सिंधिया ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र और निर्यातकों के लिए लेन-देन की लागत घटाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications