एसआईटी ने रिपोर्ट सौंपी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक आर.के.राघवन के नेत़ृत्व वाले इस जांच दल ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके कैबिनेट के सहयोगियों और राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों पर नरसंहार को रोकने में बरती गई निष्क्रियता के आरोपों की जांच की।
दिवंगत एहसान जाफरी की विधवा जाकिया जाफरी द्वारा की गई शिकायत में 63 लोगों का नाम शामिल था।
राघवन ने जांच रिपोर्ट को मुहरबंद अवस्था में रजिस्ट्री को सौंपा। सर्वोच्च न्यायालय न्यायमूर्ति डी.के.जैन, न्यायमूर्ति पी.सथशिवम और न्यायमूर्ति आफताब आलम की खण्डपीठ ने ऐसा करने का निर्देश दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications