माकपा की नाव की सवारी करेगी कांग्रेस : ममता
कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, "केवल तृणमूल कांग्रेस ही माकपा के अत्याचारों के खिलाफ लड़ रही है। जो लोग (कांग्रेस) यह दावा करते हैं कि वह भी माकपा के खिलाफ लड़ रहे हैं स्थानीय निकाय के चुनावों में हार के बाद माकपा की नाव पर बैठ जाएंगे।"
लोगों से अपना वोट बर्बाद न करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, "यदि आप बदलाव चाहते हैं तो कृपया तृणमूल को वोट दें।"
कांग्रेस का नाम लिए बगैर ममता ने कहा कि दूसरों के साथ दोस्ताना लड़ाई नहीं होगी।
रेल मंत्री ने कहा, "इस राजनीतिक लड़ाई में या तो जीतो या मरो। लड़ाई में जीतना या मरना ही विकल्प होता है। कोई दोस्ताना लड़ाई नहीं होगी।"
केंद्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में तृणमूल कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
आगामी 30 मई को होने वाले कोलकाता नगर निगम और 81 नगर पालिकाओं के चुनावों के लिए दोनों दलों में गठबंधन नहीं हो सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications