विषाक्त दालमोठ खाने से 3 बच्च्यिों की मौत
पुलिस के अनुसार पांच लड़कियां शुक्रवार की पतरघट गांव से लौट रही थी कि एक चौराहे पर अज्ञात एक महिला ने पांचों बच्चियों को दालमोठ खाने को दी। उसे खाने के बाद सभी बच्चियां अपने गांव पामा लौट गई। घर पहुंचते ही सभी के मुंह से झाग निकलने लगी और उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। ग्रामीणों द्वारा सभी को पतरघट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया। जहां तीन बच्चियों की मौत हो गई।
इधर, सहरसा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कमलकांत प्रसाद ने शनिवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा उस महिला को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications