मेघालय के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें : राकांपा
राकांपा के प्रवक्ता जेम्स के.संगमा ने शनिवार को कहा कि गोलीबारी की घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं।"
राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राकांपा ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह गोलीबारी की घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन करे। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
उल्लेखनीय है कि लांगपिह गांव गुवाहाटी से 60 किलोमीटर और शिलांग से 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहां शुक्रवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications