दुनिया का चक्कर लगाकर लौटीं जेसिका
जेसिका नौका पर पूरे सात महीनों तक समुद्र के रास्ते दुनिया के चारों ओर घूमती रहीं। इस दौरान वह अकेली थीं। अगले सप्ताह वह 17 साल की हो जाएंगी। नौकायन के जरिए अकेले पूरी दुनिया चक्कर लगाने वाली वह सबसे उम्र की शख्स बन गई हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के अनुसार जेसिका के स्वागत के लिए सिडनी के मशहूर ओपेरा हाउस के निकट हजारों की संख्या में लोग खड़े थे। अपनी कामयाबी और लोगों के स्वागत से उत्साहित जेसिका ने कहा, "मैं इस वक्त बहुत खुश हूं। मुझे इस समय कुछ भी नहीं सूझ रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications