फिलीपींस में भीषण आग से हजारों बेघर
समाचार एजेंसी डीपीए ने मनीला के महानगरीय अग्निशमन विभाग के प्रमुख वरिष्ठ अधीक्षक पब्लीतो र्कोडेटा के हवाले से बताया कि आग मुनतींनलुपा शहर में लगी। आग से करीब 800 मकानों को नुकसान पहुंचा जबकि 4,000 परिवार बेघर हो गए हैं।
र्कोडेटा ने बताया कि आग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जांचकर्ता आग लगने के कारणों के बारे में पता कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications