बैंकाक में हिंसक झड़पे, 16 मरे (लीड-1)

बैंकाक, 15 मई (आईएएनएस)। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में शुक्रवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पों में 16 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सरकार ने गुरुवार को बैंकाक के रेचप्रसोंग रोड पर प्रदर्शन कर रहे 'यूनाइटेड फ्रंट फॉर डेमोक्रेसी अगेंस्ट डिक्टेटरशिप' (यूडीडी) पर कार्रवाई आरंभ कर दी। इसके बाद इस पूरे इलाके में शुक्रवार को हिंसा भड़क गई।

बैंकाक आपात चिकित्सा केंद्र ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की हिंसा में 16 लोग मारे गए और 141 घायल हो गए। घायलों में तीन पत्रकार भी हैं। उल्लेखनीय है कि बैंकाक में सरकार विरोधी प्रदर्शन गत 12 मार्च को आरंभ हुए थे।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सैनिकों ने आंसू गैस छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं। दूसरी ओर से प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और लाठियों से वार किए।

खबरों में कहा गया है कि प्रदर्शन स्थल पर अभी तक 3,000 से 5,000 लोग मौजूद हैं। यूडीडी समर्थकों की मांग है कि प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा संसद को भंग कर चुनाव कराएं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+