भाजपा की मांग पर चिदंबरम चकित
भाजपा द्वारा शुक्रवार को की गई इस मांग पर आश्चर्य और निराशा व्यक्त करते हुए चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार ने मणिपुर के मुख्यमंत्री ओ.इबोबी सिंह के साथ नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (इसाक-मुइवा) के महासचिव मुइवा के उरखुल जिले के अपने सोमडाल गांव के प्रस्तावित दौरे के बारे में परामर्श किया था।
एक सरकारी बयान में चिदंबरम के हवाले से कहा गया है, "मणिपुर सरकार ने यह रुख लिया कि इस समय इस तरह का दौरा उचित नहीं होगा।"
चिदंबरम ने कहा, "अंतिम निर्णय लेने के लिए कई दिनों तक प्रयास किए गए। मणिपुर के मुख्यमंत्री से दिल्ली आने का निवेदन किया गया था और वह छह मई, 2010 को दिल्ली आए। वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री और मैंने उनके साथ बातचीत की थी। लेकिन इंफाल लौटने के बाद उन्होंने अपने रुख को दोहराया कि मुइवा को इस समय सोमडाल दौरे की इजाजत नहीं दी जा सकती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications