'गूगल ने लोगों के निजी आंकड़े जुटाए थे'
गूगल वर्ष 2007 से 'स्ट्रीट व्यू कार' का इस्तेमाल कर रहा है। यह एक ऐसी कार होती है, जिसमें लगे उपकरण से इंटरनेट प्रयोग कर रहे लोगों का पता चल जाता है। समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक शुक्रवार रात गूगल ने स्वीकार किया कि उसने आकस्मिक ढंग से लोगों की निजी वाई-फाई नेटवर्क से आंकड़े जुटाए थे।
गूगल के इस कदम का खुलासा जर्मनी के आंकड़ा रक्षा प्राधिकरण ने किया है। इसके बाद ही गूगल ने वाई-फाई आंकड़े जुटाने की बात स्वीकार की। गूगल ने कहा, "हम अपनी गलती स्वीकार करते हैं।" इससे पहले कंपनी ने कहा था कि उसने केवल नेटवर्क नाम (एसएसआईडीएस) और मैक पते ही जुटाए थे। इसके लिए उसने नेटवर्क रुटर का इस्तेमाल किया था।
गूगल ने गलती स्वीकार करते हुए कहा, "अब यह स्पष्ट हो गया है कि हमने गलती से वाई-फाई नेटवर्क के आंकड़े जुटाए थे लेकिन हम स्वीकार करते हैं कि इसका इस्तेमाल गूगल उत्पादों के लिए नहीं किया था।"
गूगल ने कहा, "आंकड़े जुटाए जाने की बात पता लगने के बाद हमने स्ट्रीट व्यू कार से नेटवर्क हटा दिया। हम जल्द ही उन आंकड़ों को समाप्त कर देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications