बिहार में बारिश के आसार
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 43़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर का अधिकतम तापमान 42़ 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान गया रहा, जहां अधिकतम तापमान 46़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications