मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर
जिले के छाता थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक यादराम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि तीन बदमाश नरसीपुर कस्बे से एक बोलेरो कार चुराकर भाग रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद चारों तरफ से पूरे इलाके की घेराबंदी की गई।
सिंह के मुताबिक जैत कस्बे के पास पुलिस से चारों तरफ से घिरा देख बदमाशों ने गाड़ी एक गहरे गड्डे में कुदाई और उससे उतरकर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मारा गया जबकि अन्य दो भागने में सफल रहे।
सिंह ने बताया कि मारे गये बदमाश की उम्र करीब 23 साल है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications