उत्तर प्रदेश में पारा 46 डिग्री के पार
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान वाराणसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झ्झांसी का अधिकतम तापमान 45.2, इलाहाबाद का 44.3, आगरा 44.9, कानपुर का 42.8 और लखनऊ का 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है। विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता का कहना है कि पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से तापमान में वृद्धि हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications