एक अरब डॉलर के जैविक उत्पादों के निर्यात का लक्ष्य
रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग के बिना पैदा किए गए उत्पादों को जैविक उत्पाद कहा जाता है।
देश में चाय, मसाले, शहद, बासमती चावल, दालें, कॉफी, फल, कपास और सौंदर्य प्रसाधनों सहित काफी अधिक वस्तुओं का जैविक ढंग से उत्पादन होता है। इनका निर्यात अमेरिका, यूरोप, आस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, स्विटजरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मध्य पूर्व में होता है।
खुल्लर ने कहा कि जैविक उत्पादों के लाभों के प्रति उपभोक्ताओं में बढ़ती जागरूकता से यह क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। जैविक उत्पादों का निर्यात 10 वर्ष पहले 1.2 करोड़ डॉलर का था। अब यह 12.5 करोड़ डॉलर का है। अगले पांच वर्षो में इसका निर्यात एक अरब डॉलर से अधिक होने का लक्ष्य है।
जैविक उत्पादन राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपीओपी) के एक दशक पूरे होने के अवसर पर कृषि और प्रसंस्करित खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) द्वारा आयोजित एक समारोह में खुल्लर ने कहा कि निर्यात के अलावा सरकार घरेलू बाजार में भी जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने की इच्छुक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications