उप्र में 2 तस्कर गिरफ्तार
जिले के नानपारा कस्बे में शुक्रवार देर शाम पुलिस ने ढोंढे और उमेंद्र कुमार (35 वर्ष) को सात चीतल और एक सांभर की खाल के साथ गिरफ्तार किया। नानपारा थाना प्रभारी एस.आर. सुमन ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि ढोंढे नेपाल के बर्दिया का रहने वाला है जबकि उमेंद्र स्थानीय निवासी है।
सुमन के मुताबिक दोनों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वे पिछले कई वर्षो से वन्य जीवों की खालें उत्तर प्रदेश बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौजूद अपने ग्राहकों को बेचते थे। दोनों नेपाल स्थित एक वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी में लिप्त गिरोह के लिए काम करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications