राष्ट्रपति ने शेखावत के निधन पर शोक जताया
शेखावत की पत्नी सूरज कुंवर को लिखे पत्र में राष्ट्रपति ने कहा, "शेखावत एक ऐसे व्यक्तित्व के मालिक थे, जो गरीब से गरीब लोगों की आकांक्षाओं और चिंताओं को गहराई से समझते थे। जीवन के शुरुआती दिनों में अपने पिता की मृत्यु और परिवार को मदद करने के लिए पढ़ाई छोड़ने जैसे अनुभवों के परिणामस्वरूप उनमें आम आदमी की इच्छाओं समझने की शक्ति उत्पन्न हुई।"
उन्होंने कहा, "एक किसान के रूप में जिंदगी शुरू करने वाले शेखावत बाद में पुलिस में उप-निरीक्षक बने। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत वह जिंदगी में आगे बढ़ते रहे। जीवन के आखिरी क्षणों में भी वह लोगों से मिलते-जुलते रहे जो उन्हें बहुत प्रिय था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications