अस्पतालों के लिए पंजाब ने 320 करोड़ रुपये मंजूर किए
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने नए अस्पतालों को खोलने और मौजूदा अस्पतालों में सुधार के लिए नई दिल्ली की हॉस्पिटल सर्विसेज कंसलटेंसी कार्पोरेशन को तीन महीने के भीतर अपनी अंतिम डिजाइन और संकल्पना रिपोर्ट को पेश करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि इस साल सितंबर अंत तक परियोजना पर काम का आवंटन किया जाना चाहिए।
सरकार ने नवनशहर कस्बे में एक नया जिला अस्पताल, खादूर साहिब (तरन तारन), भोलाथ (कपूरथला), मूनाक (संगरूर), तापा (बरनाला) में चार उप-प्रभागीय अस्पताल और कई अन्य जगहों पर 29 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा है।
जिला अस्पतालों, उप-प्रभागीय अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नए उपकरणों के लिए 70 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य में योग्य चिकित्सकों की कमी को पूरा करने पर भी बल दिया। मौजूदा समय में राज्य में स्वीकृत क्षमता की तुलना में 404 चिकित्सकों की कमी है। इसके अलावा नए, उन्नत और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए 349 अतिरिक्त चिकित्सकों की जरूरत पड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications