चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
जनपद के सेवरही, तरया पुलिस ने बीती रात एक बजे सेवरही कस्बे में एक मकान में छापा मारकर 10 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान गिरोह के अन्य चार सदस्य भागने में सफल रहे।
गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से तमंचा, चाकू, ताला काटने का औजार, चाबी बनाने वाले उपकरण, अर्धनिर्मित चाबियां भारी मात्रा में बरामद की गईं हैं।
गिरफ्तार व्यक्तियों ने बिहार (वेतिया, मोतिहारी) तथा पश्चिम बंगाल में चोरी करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने अपने निवास पर संवाददाताओं को बताया कि इस गिरोह की तीन टोलियां हैं। पहली टोली चोरी करने वाले जगह का पता लगाती है। दूसरी टोली दुकानों के ताले व लाकरों की चाबी बनाती है और तीसरी टोली चोरी करती है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ज्यादातर बिहार के निवासी हैं। इन सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications