सपा के पूर्व विधायक पर मामला दर्ज
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सपहा निवासी रामकेवल धोबी ने नौ फरवरी, 2006 को स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत की थी कि रामकोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राधेश्याम सिंह ने अपने सहयोगियों सहित उसके घर पर हमला किया था तथा घर में रखा सामान बाहर फेंक दिया था।
रामकेवल की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद उसने न्यायालय का शरण लिया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने लंबी अवधि तक चली सुनवाई के बाद पूर्व सपा विधायक व अन्य सोलह के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications