गाजियाबाद में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट
पुलिस के मुताबिक स्टील पाइप निर्माता अरविंद दीवान के घर में शुक्रवार दिन में 12.30 बजे पिस्तौल, लोहे के छड़ और चाकू के साथ यह लुटेरे घुस आए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया।
पुलिस ने बताया कि लूटेरे नौ लाख रुपये के आभूषण, घड़ी, दो मोबाइल फोन और 11,37,000 रुपये नकद लूट ले गए।
पुलिस अधीक्षक (शहर) ए. के. विजेता ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications