अमेरिका ने म्यांमार पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई
वाशिंगटन, 15 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार ने म्यांमार पर लगाए गए प्रतिबंधों को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में शुक्रवार को कहा गया, "म्यांमार की सरकार की नीतियां और कदम लगातार असामान्य बने हुए हैं। इससे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और नीतियों को खतरा भी है। इसलिए प्रतिबंधों की अवधि एक साल के लिए को बढ़ाई गई है।"
अमेरिका का आरोप है कि म्यांमार की सरकार ने लोकतंत्र समर्थक विपक्ष का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न किया है। उसके खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों में म्यांमार में किसी तरह का निवेश न करने की बात शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications