भाजपा प्रतिनिधिमंडल कलिंगनगर का दौरा करेगा
भाजपा ने कहा कि कलिंगनगर, डेंकिया, गढ़ कुजंगा और बलितुतहा जैसे पोस्को परियोजना से जुड़े इलाकों में पुलिस दमन कर रही है। लक्ष्मण जमूदा नामक व्यक्ति की मौत 12 मई को पुलिस गोलीबारी में हुई लेकिन प्रशासन ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
भाजपा ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि मुख्मंत्री नवीन पटनायक के शासन में कानून के शासन का भी सम्मान नहीं बचा है। पार्टी ने जमूदा की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने या पटनायक के इस्तीफे की मांग की है।
कलिंगनगर जाने वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल में बलबीर पुंज, निशिकांत दुबे, रुद्र नारायण पणि और सर्वोच्च न्यायालय के वकील भूपेंद्र यादव शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी महासचिव धर्मेद्र प्रधान और उड़ीसा भाजपा इकाई के सदस्य भी होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications