उत्तर भारत में भीषण गर्मी, बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटों के दौरान वर्षा के आसार जताए हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले 48 घंटों के दौरान धूल भरी आंधी और गरज के साथ बूंदाबांदी के संकेत मिले हैं। उधर, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में अगले 24 घंटों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है और बिहार में 24 घंटे बाद वर्षा की उम्मीद है।
दक्षिण भारत में कर्नाटक के आतंरिक हिस्सों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल के तटीय भागों लक्ष्यद्वीप, अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह में अगले 24 घंटों में बारिश के अनुमान जताए गए हैं।
उत्तर-पश्चिम के मैदानी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है और मध्य भारत में मौसम में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications