लीबिया विमान हादसे में बचा 'बच्चा' स्वदेश रवाना
समाचार एजेंसी जाना ने शविवार को एक अधिकारी के हवाले से बताया कि रुबीन का स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद उसे यहां से नीदरलैंड भेज दिया गया। विमान दुर्घटना में रुबीन के माता-पिता की भी मौत हो गई थी।
लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के एम्बुलेंस विमान से रुबीन को उनकी चाची और एक चिकित्सकीय दल के साथ रवाना किया गया। बच्चे का इलाज त्रिपोली के अल-खादरा अस्पताल में चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि 12 मई को अफ्रीकीया एयरवेज के एक विमान ने दक्षिण अफ्रीका से त्रिपोली के लिए उड़ान भरी थी, जो उतरने के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 93 यात्री और चालक दल के 11 सदस्य सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications