बंद के दौरान जीजेएम ने किया उग्र प्रदर्शन

जीजेएम ने शनिवार से उत्तरी बंगाल में गोरखालैंड राज्य के गठन की मांग को लेकर दो दिन के बंद की घोषणा की है।

दार्जिलिंग, कुरसियांग और कलिमपोंग उपमंडलों में बंद के चलते जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इन इलाकों में दुकानें, बाजार, व्यावसायिक संस्थान और सड़कें पूरी तरह से बंद रही।

पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल के कलिमपोंग उपमंडल में रांगपो इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 31ए पर वाहनों को अपना निशाना बनाया। यह राजमार्ग ही इस पहाड़ी क्षेत्र में जीवनरेखा का काम करता है।

जीजेएम के सहायक महासचिव बेनॉय तमांग ने बंद को पूरी तरह सफल बताया।

जीजेएम गोरखालैंड राज्य की मांग के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों के प्रशासकीय निकाय दार्जिलिंग गोरखा हिल काउंसिल (डीजीएचसी) को विशेष दर्जा देने का भी विरोध कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+