स्कूल छोड़ने वालों को प्रशिक्षण देगा एनआईटी

अधिकारियों ने बताया कि एनआईटी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने के लिए स्कूल भी खोलेगा।

शनिवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने अगरतला में एनआईटी के एक व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास केंद्र (वीटीएसडीसी) का उद्घाटन किया। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तहत प्राथमिक स्कूलों का संचालन भी इसी शिक्षण सत्र से शुरू हो जाएगा।

भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (आईएसटीई), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय और केंद्रीय कार्मिक शिक्षा बोर्ड के सहयोग से इस पहले वीटीएसडी कें द्र की स्थापना की गई है।

आईएसटीई के अध्यक्ष एन. आर. शेट्टी ने पत्रकारों को बताया कि पूरे देश में करीब 1,000 वीटीएसडी केंद्रों की स्थापना की जाएगी इससे निर्माण, वाहन और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में काम करने के लिए युवाओं को बड़ी संख्या में तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "तकनीकी संस्थानों के खाली समय, अतिरिक्त उपकरणों और मशीनों का भरपूर उपयोग करके स्कूल छोड़ चुके बेरोजगार युवाओं को कुशल और प्रशिक्षित कर्मचारियों में बदलने के लिए वीटीएसडी केंद्रों को स्थापित किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि पहले चरण में देश के 42 शिक्षण संस्थानों को वीटीएसडी केंद्रों की स्थापना के लिए चुना गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+