शेखावत एक वरिष्ठ राजनेता थे : कृष्णा
कृष्णा ने एक बयान में कहा है, "भैरोंसिंह शेखावत के निधन के साथ हमने एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और नेता खो दिया है, जिसने विभिन्न वरिष्ठ पदों पर रह कर समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने देश और जनता की सेवा की।"
शेखावत से निजी संबंध रखने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्णा ने कहा, "राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में और भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।"
कृष्णा ने कहा, "मैं अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी शोक संतप्त लोगों को इस दुख की घड़ी में खड़ा होने का वह साहस प्रदान करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications