दिल्ली बम धमाके : 2 के खिलाफ आरोप-पत्र
सलमान अहमद और मुहम्मद शहजाद के खिलाफ आरोप पत्र एक सीलबंद लिफाफे में मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कावेरी बावेजा को सौंपा गया। अदालत मामले की सुनवाई 20 मई को करेगी।
इस वर्ष क्रमश: फरवरी और मार्च में गिरफ्तार शहजाद और सलमान के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने के लिए बावेजा ने पुलिस को 10 दिन का समय दिया था।
इस मामले में जिन 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, उनमें से शहजाद, सलमान और हकीम तिहाड़ जेल में हैं। अहमदाबाद के सिलसिलेवार धमाकों में भी भूमिका की जांच के सिलसिले में शेष नौ गुजरात की एक जेल में बंद हैं।
राजधानी में 13 सितंबर 2008 को हुए बम विस्फोटों में 26 लोगों की मौत हुई और 135 घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications