कोका कोला पाकिस्तान में 30 करोड़ डॉलर निवेश करेगा
स्थानीय समाचार पत्र द डॉन की वेबसाइट 'डॉन डॉट कॉम' के अनुसार कंपनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के निवेश बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात की और कहा कि समूह पाकिस्तान में आम उत्पादन के क्षेत्र में साझेदारी का इच्छुक है। मौजूदा समय में समूह का ऐसा उद्यम ब्राजील में है।
पाकिस्तान के आम को दुनिया में सबसे अच्छा माना जाता है हालांकि ये देश के लिए ठीक-ठाक राजस्व जुटा पाने में असफल रहे हैं। इसका प्रमुख कारण फलों की पैदावार के बाद उनका खराब प्रबंधन है, जिसकी वजह से सालाना 90 करोड़ डॉलर का नुकसान होता है।
निवेश बोर्ड के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का छठा सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है लेकिन वह कुल उत्पादन का केवल 2.2 फीसदी ही निर्यात कर पाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications