फतवे के खिलाफ बोलने पर जावेद अख्तर को मिली धमकी

Javed Akhtar
मुंबई। प्रख्यात गीतकार व लेखक जावेद अख्तर ने दावा किया है कि मुस्लिम समुदाय से संबंधित मुद्दों पर उनके विचारों के चलते उन्हें ई-मेल और फोन के जरिए धमकी मिली है।अख्तर ने शनिवार को कहा, "हां, यह सच है और मैं मुंबई पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करा रहा हूं।" अख्तर का हाल ही में राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन हुआ है।

यद्यपि अख्तर ने टेलीविजन पर दी गई खबरों के संबंध में कुछ कहने से मना कर दिया। टेलीविजन पर कहा जा रहा था कि सुन्नी मुसलमानों के देवबंदी संप्रदाय की शीर्ष संस्था दारुल-उलूम देवबंद से सहानुभूति रखने वाले अज्ञात लोगों ने उन्हें यह धमकी दी है।

हाल ही में दारुल-उलूम ने फतवा जारी कर मुस्लिम महिलाओं व पुरुषों के कार्यालयों में एक साथ काम करने पर पाबंदी लगाते हुए कहा था कि मुस्लिम पुरुषों को अपनी पत्नी की तनख्वाह पर जीवनयापन नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त हाल ही में जारी किए गए एक अन्य फतवे में कहा गया था कि मुसलमानों को जीवन बीमा नहीं कराना चाहिए। अख्तर ने इन फतवों पर अपने विचार जाहिर किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+